आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर कर दिया है कि यह उनका कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी लुक है। यह लुक भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी बार आलिया नजर आई हैं। इसके बाद वह भारत लौटेंगी। उन्होंने इवेंट में मैरून ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन पहना है।
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने आलिया भट्ट के लुक की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन की है।
इस ड्रेस में इंडियन चिंट्ज टेक्सटाइल्स की विरासत को आज के फैशन के हिसाब से ढाला गया है। यही वजह है कि आलिया भट्ट का लुक इंडो-वेस्टर्न टच लिए हुए है।
डार्क बरगंडी और लाइट आइवरी कलर वाली इस ड्रेप्ड साड़ी को विक्टोरियन एरा के कॉन्सेप्ट में बनाया है। इस लुक में आलिया बोल्ड, एलीगेंट दोनों ही नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट ने नेचुरल मेकअप टीमअप किया है। ज्वेलरी भी विंटेज स्टाइल की कैरी की है। जिससे उनका गाउन लुक और भी कमाल का नजर आ रहा है। इसके अलावा हेयरस्टाइल में आलिया ने हाईबन बनाया हुआ है।