फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अल्फा' का नया पोस्टर हुआ जारी, आलिया भट्ट संग नजर आए शरवरी-बॉबी और अनिल कपूर

Thu, 11 Jun 2026 09:39 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha New Poster: आलिया भट्ट ने आज अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' का नया पोस्टर शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस नए पोस्टर में आलिया के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के साथ फिल्म के बाकी मुख्य कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आलिया ने शेयर किया नयो पोस्टर
आलिया ने इंस्टग्राम पर अपनी फिल्म 'अल्फा' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं।

कैसा है 'अल्फा' का टीजर?
बुधवार को फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था। टीजर की शुरुआत में आलिया भट्ट और बॉबी देओल एक साथ खाना खाते हुए दिखते हैं। बॉबी देओल, आलिया को उनके 18वें जन्मदिन की बधाई देते हैं और उन्हें एक कमरे का नंबर लिखा हुआ कार्ड देते हैं।



बॉबी कहते हैं कि अब ट्रेनिंग को सच में आजमाने का समय आ गया है। इसके बाद फिल्म के कुछ शानदार एक्शन सीन दिखाए जाते हैं। टीजर से पता चलता है कि बॉबी देओल ने आलिया को एक खतरनाक एजेंट बनने के लिए कई साल तक ट्रेनिंग दी है। दोनों के बीच एक गुरु और शिष्य का रिश्ता दिखाया गया है।
विज्ञापन

टीजर से क्यों गायब रहीं शरवरी?
इस टीजर में फिल्म की दूसरी मुख्य अभिनेत्री शरवरी वाघ नजर नहीं आईं। दरअसल, यह फिल्म मेकर्स (YRF) की एक सोची-समझी प्लानिंग है। वे फिल्म के सभी बड़े कलाकारों को एक साथ दिखाने के बजाय, धीरे-धीरे एक-एक करके सबके किरदारों को सामने लाएंगे। शरवरी के किरदार की पहली झलक जल्द ही किसी खास मौके पर अलग से दिखाई जाएगी, ताकि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहे।



यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन और रजनीकांत 40 साल बाद दिखेंगे एक साथ, 'जेलर 2' में होगा धमाकेदार कैमियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें