आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कान में अपनी वापसी से उत्साहित हैं आलिया
इस बीच कान से ऑनलाइन सामने आ रहे वीडियो में आलिया की तस्वीरों वाले बड़े बैनर फेस्टिवल से पहले बिल्डिंग्स पर लगाए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया, जेन फोंडा और वियोला डेविस सहित कई इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ शामिल होंगी।
कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए आलिया ने इस अनुभव को बेहद खास बताया। एक बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले साल का अनुभव शानदार था। मैं इस साल एक और भी बड़े इवेंट के लिए वापस आकर वाकई में उत्साहित हूं। महिलाओं के महत्व और सशक्तिकरण का मजबूती से समर्थन किया जाता है।
आलिया भट्ट, एश्वर्या राय, जान्हवी कपूर कान 2025 में
- फोटो : सोशल मीडिया
12 से 23 मई तक होगा आयोजन
12 से 23 मई तक फ्रांस में होने वाले इस कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा जगत से भारत समेत कई इंटरनेशनल फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माता करण जौहर के अलावा अभिनेत्रियां तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा के भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिस होने की संभावनाएं हैं।