फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने दिखाए बहन के प्रेमी को नखरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जब हाल ही में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रोमोशन के लिए 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंची तो इस दौरान वह अपनी बहन पूजा भट्ट के पूर्व प्रेमी रणवीर शौरी को नजर अंदाज करती दिखी।
विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, "आलिया सेट पर ही उपस्थित थी, और उन्होंने शो में 'सैटरडे सैटरडे' गाने पर परफॉर्म किया। कैमरे के सामने सभी चीजें बेहद सही चल रही थी। लेकिन पर्दे के पीछे आलिया ने रणवीर को पूरी तरह से नजर अंदाज किया।
Trending Videos

नजरें फेर लीं देखकर भी

यहाँ तक कि उसने रणवीर से बात तक भी नही की। शो के दौरान वह बिलकुल सामान्य दिखी लेकिन शो से अलग रणवीर से नज़रें घुमा कर रखी।"

​एक और सूत्र ने बताया, "हालाँकि रणवीर और पूजा की प्रेम-कहानी अब बीते कल की बात हो चुकी है, और अब भट्ट परिवार में से कोई भी सदस्य रणवीर के संपर्क में नहीं है।"
विज्ञापन

आलिया ने कर दिया खारिज

वहीं जब आलिया से इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात को गलत ठहराया। लेकिन सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, "रणवीर उनसे कुछ सवाल कर के अपने कर्तव्य को निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने बिना रणवीर की तरफ देखें उनके सवालों के जवाब दिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें