डियर जिंदगी में किया एक साथ काम
गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित डियर जिंदगी में शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता। इस फिल्म में आलिया ने कायरा का किरदार निभाया, जो जीवन के संघर्षों से जूझती एक युवा महिला है, जबकि शाहरुख ने डॉ. जुग का किरदार निभाया, जो कायरा की मदद करते हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो किया था, जबकि शाहरुख ने उनकी फंतासी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' में एक विशेष भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वे आलिया की पहली प्रोडक्शन वेंचर डार्लिंग्स के लिए निर्माता के रूप में साथ आए।
यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: आदित्य को अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से मिलवाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वीडियो हुआ वायरल