फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: महिला दिवस पर फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की ये शानदार फिल्म, मेकर्स ने दी जानकारी

Fri, 07 Mar 2025 02:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आलिया भट्ट की शानदार फिल्म 'हाईवे' फिर से रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब महिला दिवस के मौके पर 2014 में आई आलिया भट्ट की फिल्म ‘हाईवे’ भी सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन

Akshay Kumar: देशभक्ति फिल्में करने पर अक्षय कुमार को चिढ़ाने लगी हैं ट्विंकल, खिलाड़ी ने किया खुलासा

मेकर्स ने दी जानकारी
इसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। फिल्म को आज यानी कि 7 मार्च से सिनेमाघरों में फिर से देखा जा सकता है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस महिला दिवस पर स्वतंत्रता और शक्ति की यात्रा पर निकलें। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट परिवार निडर महिलाओं की भावना का जश्न मनाता है। हाईवे 7 मार्च 2025 को रिलीज हो रही है।” इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 मार्च से 13 मार्च तक वूमेंस डे वीक में पीवीआर और आइनॉक्स सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह', साइबर अपराध की है कहानी

साजिद नाडियाडवाला ने जताई खुशी
‘हाईवे’ के री-रिलीज के बारे में बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा, " ‘हाईवे’ हमारी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है और आज भी इसे बहुत प्यार मिलता है। यह एक यादगार फिल्म है जिसे फिर से देखा जाना चाहिए। फिल्म में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा ने बेहतरीन अभिनय किया है। मुझे खुशी है कि इस महिला दिवस पर दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस खूबसूरत फिल्म को देखने का मौका मिलेगा।”

फिल्म ने आलिया के करियर को दी थी रफ्तार
‘हाईवे’ की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में होती है। इस फिल्म ने आलिया भट्ट के करियर को रफ्तार दी थी, क्योंकि इस फिल्म में वो पहली बार एक अलग अंदाज में नजर आई थीं।
विज्ञापन

एक लड़की की कहानी है ‘हाईवे’
फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘हाईवे’ एक लड़की वीरा त्रिपाठी (आलिया भट्ट) की कहानी है, जो हाईवे से दूर पेट्रोल स्टेशन से अपहरण किए जाने के बाद आजादी पाती है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में आलिया के साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें