फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पिता, बोले- कौन एनिमल, कौन कपूर? मुझे परवाह नहीं

Tue, 22 Apr 2025 10:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Bhatt On Ranbir Kapoor: महेश भट्ट के बेटे और आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने रणबीर कपूर को एक महान पिता बताया और कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि  कौन ‘एनिमल’, कौन कपूर?
 
विज्ञापन
आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पित - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल भट्ट ने अपने सौतेले बहनोई रणबीर कपूर की तारीफ की और उन्हें एक शानदार पिता बताया। यही नहीं राहुल ने यह तक कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा की कौन ‘एनिमल’, कौन कपूर...
विज्ञापन

रणबीर को बचपन से जानते हैं राहुल
राहुल ने कहा कि रणबीर अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और उनकी सौतेली बहन आलिया भट्ट का सम्मान करते हैं। उन्हें रणबीर के अभिनय या फिल्मों जैसे 'एनिमल' से कोई मतलब नहीं है। राहुल ने बताया कि 'एनिमल' की तैयारी के दौरान रणबीर ने उनसे हथियारों की ट्रेनिंग के लिए अबू धाबी जाने की सलाह ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह रणबीर को बचपन से जानते हैं, जब रणबीर बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ते थे और राहुल आर्य मंदिर स्कूल में। 

कौन हैं राहुल भट्ट
राहुल, फिल्म निर्माता महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। 
 
विज्ञापन

आलिया और रणबीर का वर्कफ्रंट
आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर के पास कई नई फिल्में हैं, जिनमें 'रामायण', 'एनिमल पार्क', 'ब्रह्मास्त्र: भाग दो - देव', 'लव एंड वॉर' और राजकुमार हिरानी के साथ एक प्रोजेक्ट शामिल है। वहीं, आलिया के पास अल्फा और 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्में हैं। 

यह भी पढ़ें:
Love & War: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-विक्की कौशल की फिल्म पर आया अपडेट, लव एंड वॉर की रिलीज में होगी देरी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें