फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ब्वायफ्रेंड सिद्धार्थ की आंखों में आंसू देख रोने लगीं आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया और सिद्धार्थ के प्यार का एक और किस्सा सामने आया है। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे सिद्धार्थ और आलिया ब्रदर्स देखने पहुंचे। जहां स्क्रीन पर रोते हुए सिद्धार्थ को देखकर आलिया भी रोने लगीं। अब कोई कुछ भी कहे आखिर दोनों में प्यार है और प्यार छुपता तो है नहीं।
विज्ञापन


इस बात के खुद सिद्धार्थ ने ही मडिया को बताया कि आलिया कैसे फिल्म देखते हुए रोने लगी। खबरों पर यकीन किया जाए तो फिल्म में सिद्धार्थ का पिटना आलिया आलिया को बेहद नागवार गुजरा। हालांकि आलिया को फिल्म बहुत पसंद आई।

सिद्धार्थ ने बताया कि आलिया ने शुरू से फिल्म को देखा। उन्होंने क्लाइमेक्स की बहुत सराहना की और मुझे स्क्रीन पर रोता देख रोने लगी। उन्होंने आगे कहा, आलिया बहुत रोई है इस फिल्म को देखने के बाद।
विज्ञापन

विज्ञापन

साथ-साथ रह रहे हैं आलिया और सिद्धार्थ!

ब्रदर्स देखने के बाद आलिया ने कहा कि फिल्म शानदार और बहुत ही इमोशनल कर देने वाली है। आलिया ने अक्षय, सिद्धार्थ और जैकी श्रॉफ की तारीफों के पुल बांधे। उन्होने सबकी एक्टिंग को शानदार बताया। इस हफ्ते रिलीज हुई ब्रदर्स ने पहले वीकएंड पर 52.08 करोड़ का बिजनेस किया है। जो कि इस साल बजरंगी भाईजान के बाद सबसे ज्यादा है।

सिद्धार्थ और आलिया भट्ट ने करन जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साथ में करियर की शुरूआत की थी। दोनों इस समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों के साथ में रहने की भी खबर आई थी। हालांकि आलिया के परिवार ने इस बात से इंकार किया है। इस समय दोनों 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें