फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर भड़कीं आलिया, कहा- 'भट्ट परिवार में पैदा होना मेरे हाथ में नहीं था'

Wed, 01 Mar 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
अाल‌िया भ्‍ाट्ट
विज्ञापन
कंगना रनौत की फिल्‍म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन वो अपनी बयानबाजी को लेकर जरूर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी बयानबाजी आलिया भट्ट को पसंद नहीं आई और उन्होंने कंगना को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों कंगना करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा था कि स्टार किड्स को उनकी पहली फिल्म परिवार की वजह से मिलती है। लेकिन इसके बाद लगातार फिल्में पाना संभव नहीं है। साथ ही कंगना ने ये भी कहा था, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन बहुत सारे उदाहरण हैं जिनमें फिल्मी परिवारों से जुड़े लड़के-लड़कियां फिल्मों में आएं और बिना कुछ पाए चले गए। लोग आपकी एक्टिंग देखना चाहते हैं और आप लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।'

कंगना की ये बातें आलिया को काफी बुरी लगीं। जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि लोग इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। लेकिन परिवारवाद की आलोचना करने को मैं ठीक नहीं मानती। मैंने भट्ट परिवार में अपने जन्म को प्लान नहीं किया था और आज मैं इसलिए सफल नहीं हूं क्योंकि मेरा परिवार प्रसिद्ध है।'
विज्ञापन


आलिया आगे कहती हैं, 'मैंने बेहद मेहनत करके ये मुकाम पाया है और आप मुझसे ये छीन नहीं सकते।' बता दें कि कंगना ने इस बयानबाजी में किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन आलिया ने इसे खुद पर ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें