फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को बताया ‘फिल्मी’, इस फील्ड में है दिलचस्पी; एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Thu, 18 Jun 2026 09:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt on Raha: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि बचपन से ही उनका सपना एक्ट्रेस बनने का था। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य को लेकर भी खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने कहा कि अब उनकी बेटी राहा कपूर में भी एक परफॉर्मर बनने के संकेत नजर आने लगे हैं। आलिया ने प्यार से अपनी बेटी को फिल्मी बताया और कहा कि राहा को डांस करना बहुत पसंद है और वह जल्दी-जल्दी स्टेप्स सीख लेती है।

राहा को लेकर आलिया ने क्या कहा?

विज्ञापन

बुधवार को एक इवेंट के दौरान आलिया ने अपनी फिल्मी जर्नी के बारे में बात की और अपनी बेटी राहा के बारे में भी खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि बचपन में वह अक्सर आईने के सामने खड़े होकर एक्टिंग किया करती थीं और तभी से एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं।

राहा के बाद रणबीर कपूर को है दूसरे बच्चे की चाहत? - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

वह भी स्टेज के लिए ही बनी है
इवेंट में जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उनकी बेटी राहा भी उनके जैसे ही इस फील्ड में रुचि दिखा रही है, तो इस पर आलिया मुस्कुराईं और बोलीं, ‘अगर मैं कहूं तो वह भी स्टेज के लिए ही बनी है। उसे बहुत सारी चीजें पसंद हैं। अभी वह स्पोर्ट्स में भी काफी इंटरेस्ट ले रही है। वह बहुत फिल्मी भी है और गाने सुनना भी उसे पसंद है। उसे डांस करना अच्छा लगता है और वह बहुत जल्दी स्टेप्स सीख लेती है।’

आलिया ने आगे कहा, ‘मेरी छोटी सी बेटी अभी सीख रही है, चीजों को समझ रही है और अलग-अलग चीजों में हाथ आजमा रही है- चाहे वह आर्ट हो, डांस हो या स्पोर्ट्स। लेकिन वह अपने तरीके से एक लीडर और सोचने वाली बच्ची है।’

आलिया-राहा-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया-रणबीर की लव स्टोरी
आलिया और रणबीर कपूर ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया और अप्रैल 2022 में शादी कर ली। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से शुरू हुई थी और फैंस ने उनके इस सफर को खूब पसंद किया। उसी साल नवंबर में उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। रणबीर और आलिया ने पहली बार अपनी बेटी के साथ पब्लिक अपीयरेंस क्रिसमस 2023 पर दी थी, जिससे फैंस काफी खुश हुए थे।

ये भी पढ़ें- ‘कई बार खून बहा’, 'मां इंटी बंगारम' में खुद सामंथा ने किए हैं सारे एक्शन सीन्स; एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया
बता दें कि आलिया भट्ट आने वाले समय में अल्फा फिल्म में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 03 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें