रिलीज से ठीक पहले बढ़ी दिलचस्पी
फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई थी, लेकिन शुरुआत में रिस्पॉन्स थोड़ा धीमा था। जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है, टिकटों की बिक्री में तेजी आई है। भले ही यह साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग नहीं है, लेकिन फिल्म ने एक अच्छी शुरुआत करने के संकेत जरूर दे दिए हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बढ़ती हुई दिलचस्पी ओपनिंग डे की कमाई में भी बदल पाएगी या नहीं।
रिलीज के दिन नहीं है कोई बड़ा मुकाबला
फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि 19 जून को रिलीज के दिन कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म इसके साथ नहीं आ रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, जिससे 'कॉकटेल 2' को फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘कई बार खून बहा’, 'मां इंटी बंगारम' में खुद सामंथा ने किए हैं सारे एक्शन सीन्स; एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
वहीं ‘हॉन्टेड 3डी’ भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई है, ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ के पास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका है।