ये खबर आपको जरूर हैरान कर देगी कि आलिया और सिद्घार्थ अब भाई बहन बनने जा रहे हैं। रियल लाइफ में जहां आलिया भट्ट और सिद्घार्थ मल्होत्रा के डेटिंग करने की खबरें आ रही हैं वहीं एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।
रील और रियल लाइफ का यह हॉट जोड़ा अब सिल्वर स्क्रीन पर एक नए ही अवतार में नजर आने वाला है। बताया जा रहा है कि एक बड़े बैनर तले बन रही फिल्म में यह दोनों कलाकार प्रेमी जोड़े का नहीं बल्कि भाई-बहन का किरदार निभाएंगे। फिल्म प्रेम त्रिकोण के साथ एक आधुनिक पारिवारिक फिल्म होगी।
गौरतलब है इससे पहले आलिया और सिद्घार्थ स्टूडेंट ऑफ ईयर में प्रेमी प्रेमिका का किरदार निभा चुके हैं। दोनों की यह डेब्यू मूवी सुपरहिट साबित हुई थी।