फिल्म 'एनी बडी कैन डांस' से मशहूर हुई पूर्व अमेरिकन अभिनेत्री और बॉलीवुड स्टार लॉरेन गॉटीलेब अब एक कदम और आगे जाकर भाषा की बाधाओं को तोड़ने के लिए कमर कस चुकी हैं। इन दिनों खूबसूरत लॉरेन और दिलकश अभिनेता अली फजल निर्देशक विशाल वत्स की शॉर्ट फिल्म 'त्रिया चरित्र' के शूट पर साथ साथ दिखे।
यहाँ यह दोनों ही एक दूसरे में तल्लीन नजर आये। जानते हैं क्यों..दरअसल अली लॉरेन को हिंदी सिखा रहे हैं। अली, नवाबों के शहर लखनऊ में ही पले बढ़े हैं, और बचपन से ही फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं और इसी हुनर को वह लॉरेन को दे रहे हैं।
लॉरेन के बारे में यह बात सब को पता है कि वह बहुत ही मेहनती और लगनशील हैं और हर काम में अपना बेस्ट देती हैं। शुरुआत में हिंदी बोलना उनके लिये बेहद मुश्किल था लेकिन जब अली और लॉरेन ने साथ साथ समय बिताना शुरू किया है तो धीरे धीरे वो दोनों खुलने लगे और अली एक तरह से उनके ट्यूटर बन गए और उन्होंने उन्हें हिंदी बोलने के खूब टिप्स दे डाले।