अली फजल का पोस्ट
अली फजल ने आज 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट से एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें फिल्म के वो स्टार्स भी नजर आ रहे हैं, जिनको 'मिर्जापुर' सीरीज में मार दिया गया था। इसी बात से फैंस हैरान हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं। एक फैन ने पूछा, 'बबलू कहां है?' एक दूसरे फैन ने पूछा, 'ये जीतू बहिया क्यूं हैं पीछे?' एक फैन ने पूछा, 'अरे स्वीटी भाभी जिंदा हैं?' वहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'सबको जिंदा देखकर बहुत राहत मिली।'
'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
'मिर्जापुर द फिल्म' प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का बड़ा रूपांतरण है, जिसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू), दिव्येंदु (मुन्ना) जैसे पसंदीदा किरदार वापस आ रहे हैं और जितेंद्र कुमार (बबलू) जैसे नए कलाकार भी जुड़ रहे हैं, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।