फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

O Romeo Look: शाहिद को देख क्रेजी हुए फैंस; 'धुरंधर' से कर दी तुलना; आलिया से दिशा तक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन

Fri, 09 Jan 2026 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo First Look: अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज शुक्रवार को फिल्म से उनका लुक रिवील हुआ है, जिस पर नेटिजन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'ओ रोमियो' से शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। शाहिद इसमें खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहिद का लुक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। खून से सने हाथों के साथ शाहिद चिंघाड़ते दिख रहे हैं। गले में चेन और साइको किस्म की स्माइल और गुस्से  के साथ पोस्टर में एक्टर के किरदार की जो झलक दिख रही है, दर्शकों की उस पर दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। 

विज्ञापन

सेलेब्स ने जाहिर की उत्सुकता
शाहिद कपूर की यह फिल्म इस साल वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर आज शुक्रवार को सामने आया है, वहीं फिल्म का टीजर कल शनिवार को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है। सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने लिखा है, 'इसका बेसब्री से इंतजार है'। दिशा पाटनी ने भी कमेंट कर उत्सुकता जाहिर की है।


 

नेटिजन्स ने जताई खुशी
नेटिजन्स ने भी शाहिद के इस लुक पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यूजर्स पोस्टर को देखकर शाहिद के धांसू कमबैक की बात कह रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर के फिर साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'शाहिद और विशाल भारद्वाज, आखिर वापसी कर रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह दूसरी 'धुरंधर' साबित होगी'। एक यूजर ने लिखा है, 'पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी'।





विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
बता दें कि शाहिद कपूर की इस फिल्म के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें