बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस बार वो अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो 'भोली पंजाबन' ऋचा चड्ढा आजकल बॉलीवुड के 'फुकरे' एक्टर अली फजल को डेट कर रही हैं।
पढ़ें- अपने 'बादशाहो' अजय देवगन से ट्विटर पर इस वजह से लड़ बैठीं काजोल
हाल ही में दोनों स्टार्स को वेनिस फिल्म महोत्सव के रेड कारपेट पर एक साथ देखा गया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल फेस्टिवल में अली की ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' की स्क्रीनिंग रखी गई थी।
जिसके बाद ऋचा चड्ढा इस फिल्म फेस्टिवल में अपने ब्वॉयफ्रेंड का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंची हुई थी। खबरों की मानें तो ये दोनों कलाकार पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि साल 2013 में आई 'फुकरे' में ऋचा चड्ढा ने भोली पंजाबन और अली ने जफर भाई का रोल प्ले किया था। जल्द ही ये दोनों स्टार्स 'फुकरे रिटर्न' के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा हैं।