फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के वायरल डांस स्टेप्स को किसने किया कोरियोग्राफ? को-एक्टर ने किया खुलासा

Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna Viral Dance Steps In Movie Dhurandhar: हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की नहीं डांस भी तारीफ हो रही है। फिल्म के गाने में किया गया उनका डांस स्टेप वायरल हो चुका है। जानिए, किसने किया वो डांस स्टेप कोरियोग्राफ।
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर’ में दानिश पंडोर ने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के कजिन का रोल किया है। हाल ही में इस एक्टर ने अक्षय खन्ना के वायरल डांस स्टेप को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिरी इस हिट स्टेप को किसने कोरियोग्राफ किया है। 

विज्ञापन


अक्षय खन्ना ने क्रिएट किया डांस स्टेप 
दानिश फिल्मीज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में बताते हैं कि ‘धुरंधर’ के एक गाने में अक्षय खन्ना के जिस डांस स्टेप की खूब चर्चा है, वह उन्होंने खुद ही तैयार किया है। दानिश कहते हैं, ‘अक्षय खन्ना सर से डायरेक्टर आदित्य से पूछा कि क्या वह डांस कर सकते हैं।’ इस पर आदित्य ने कहा कि जैसा आप करना चाहें कर सकते हैं। इसके बाद अक्षय खन्ना ने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में वह डांस स्टेप किया।’ 

अक्षय की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस 
हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई। इसमें लीड रोल रणवीर सिंह का है लेकिन चर्चा में अक्षय खन्ना है। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का रोल किया है। यह एक नेगेटिव कैरेक्टर है। इस किरदार को अक्षय ने बहुत ही शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर निभाया है। साेशल मीडिया पर फैंस उनकी एक्टिंग को काफी सराहा रहे हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर’ ने किया कमाल 

विज्ञापन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल 126 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें