फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office: क्या 'धुरंधर' के आगे भी 'तेरे इश्क में' ने बटोरे दर्शक? 11वें दिन इतना रहा कलेक्शन

Mon, 08 Dec 2025 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Collection: फिल्म  'तेरे इश्क में' की रिलीज को आज सोमवार को 11 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 100 करोड़ी बन चुकी है। 'धुरंधर' के आगे फिल्म का प्रदर्शन कैसा है? जानिए
विज्ञापन
'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों थिएटर्स में यूं तो फिल्म 'धुरंधर' का बोलबाला है। मगर, इससे पहले से धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। पहले सप्ताह इसने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे सप्ताह से कमाई में गिरावट शुरू हुई। 'धुरंधर' के सामने फिल्म कैसा कलेक्शन जुटा रही है? जानिए

विज्ञापन

 

तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की छुट्टी में कलेक्शन में हुआ इजाफा
फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले सप्ताह फिल्म ने 83.65 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, कल रविवार की छुट्टी में एक बार फिर कमाई में इजाफा रहा। कल 10वें दिन फिल्म ने 6.9 करोड़ रुपये कमाए थे।

सोमवार को ‘धुरंधर’ ने क्या बरकरार रखा वीकएंड का कलेक्शन? जानें रणवीर सिंह की फिल्म की चौथे दिन की कमाई

फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को कमाई में आई भारी गिरावट
आज सोमवार को 11वें दिन इस फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1.63 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 101.63 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'तेरे इश्क में' का बजट 85 से 95 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह फिल्म अपनी लागत निकाल चुकी है।

तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
'धुरंधर' के क्रेज के आगे 'तेरे इश्क में' प्रभावित
फिल्म 'तेरे इश्क में' की कमाई में रविवार के मुकाबले अचानक इतनी ज्यादा गिरावट आने की दो वजह हैं। पहला तो सोमवार से वीकडेज की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कलेक्शन पर असर पड़ता है। दूसरा, 05 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दर्शक क्रेजी हैं। इस फिल्म ने 'तेरे इश्क में' की कमाई को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
'तेरे इश्क में' फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। धनुष और आनंद एल राय पहले 'रांझणा' में साथ में काम कर चुके हैं। 'तेरे इश्क में' की कहानी छात्र संघ के अध्यक्ष और एक रिसर्च स्कॉलर के आस पास घूमती है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें