अक्षय कुमार को फिल्म इंड्रस्ट्री का माचो मैन माना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब इस माचो मैन पर जमकर थप्पड़ बरसे थे और खूब धुनाई भी हुई थी।
अक्षय कुमार भले ही अब फिल्मों में खूब स्टंट करते हों। लेकिन एक दौर ऐसा था। जब वह बहुत डरपोक थे और अपने पापा से बहुत डरते थे और उनसे छिप कर यहां वहां भाग जाया करते थे।
क्योंकि अक्षय अच्छे नंबर नहीं लाते थे और उनके घर पर बाकी सभी के अच्छे नंबर आया करते थे। तब अक्षय के पापा उनकी जमके धुलाई करते थे। लेकिन अक्षय ने सातवीं क्लास से ही यह बात क्लीयर कर दी थी कि उन्हें हीरो बनना है।
जब वह मुंबई आये तो वे अपने दोस्तों के साथ जाते तो कंप्टीशन के एग्जाम की तैयारी करने के लिए। लेकिन उनका ध्यान मुंबई की सड़कों पर लगी होर्डिंग पर जाता था। वह हमेशा उन पोस्टर्स को देख कर कहते थे कि वे भी एक दिन हीरो ही बनेंगे और उनका यह सपना पूरा भी हुआ।