भागम भाग 2 में हुई मनोज बाजपेयी की एंट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक्ट्रेस का नहीं हुआ चयन
रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म की नई कहानी में अहम भूमिकाएं निभाने वाली हैं। ‘भागम भाग 2’ की कहानी गलत पहचान, कन्फ्यूजन और क्लासिक कॉमेडी-ऑफ-एरर्स से भरपूर होगी। हालांकि, अभी मनोज बाजपेयी के साथ एक्ट्रेस का चयन होना बाकी है।
गोविंदा की हुई फिल्म से छुट्टी
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'भागम भाग 2' में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी हुई है। हालांकि, गोविंदा इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी की फिल्म में नई एंट्री हुई है। इस बार फिल्म की कहानी एकदम नई और अलग होगी। हालांकि, मेकर्स मूल फिल्म की भावना को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? दावे में है कितनी सच्चाई, सूत्रों से मिली जानकारी
प्रियदर्शन ने किया था ‘भागम भाग’ का निर्देशन
साल 2006 में आई ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। यह एक पॉलिटिकल सटायर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी और असरानी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ‘भागम भाग’ को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अब देखना ये है कि मेकर्स ‘भागम भाग 2’ में भी वो ही जादू बरकरार रख पाते हैं या नहीं।