वेब सीरीज में एंट्री को लेकर कुमार ने कहा, 'मेरे बेटे आरव ने एक वेब सीरीज करने की ओर इशारा किया था। डिजिटल दुनिया ने मुझे उत्साहित किया और मुझे इस शो के साथ अपनी पहली शुरुआत करने की खुशी है। आरव ने मुझे सुझाव दिया था कि मैं अपना डिजिटल डेब्यू करूं क्योंकि यह युवा वर्ग को पसंद आ रहा है। डिजिटल के माध्यम से मैं कुछ और नया करना चाहता हूं और हमेशा नई तकनीक से जुड़ना चाहता हूं।'
अमेजन प्राइम वीडियो की भारत में रिलीज हुई वेब सीरीज में इनसाइड एज, ब्रीथ, मिर्जापुर, फोर मोर शॉट्स प्लीज और वेला राजा शामिल हैं। इसकी अगली सीरीज 'मेड इन हेवेन' है। अमेजन ने हाल ही में पांच और वेब सीरीज बनाने की घोषणा की है। अमेजन की वेब सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे (सैक्रेड गेम्स सीजन 2), इमरान हाशमी (बार्ड ऑफ ब्लड) और अर्जुन रामपाल (द फाइनल कॉल) शामिल हैं।
akshay kumar and twinkle khanna
वहीं इस स्टंट पर बीवी ट्विंकल खन्ना उनपर भड़ गई हैं। ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विंकस ने अक्षय को बड़ी धमकी दे डाली। दरअसल अक्षय अमेजन प्राइम वीडियो के एक ईवेंट में पहुंचे थे। यहां अक्षय ने खुद को आग के हवाले कर स्टेज पर खतरनाक स्टंट कर दिया। ट्विटर पर अक्षय की तस्वीरों को देखते ही ट्विंकल गुस्से से आग बबूला हो गईं। ट्विंकल ने ट्विटर पर ही अक्षय को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ''बकवास! इस तरह से मुझे पता चला कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला किया है! घर आओ और मैं तुम्हें मारने जा रही हूं, भगवान मेरी मदद करो'