अपनी बायोपिक की खबर बप्पी लाहिरी खुद ही बना रहे हैं। हालांकि किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने अब तक उनकी बायोपिक बनाने की पहल नहीं की है। लेकिन बप्पी लाहिरी का दावा है कि उन्हें कई लोग बायोपिक के लिए संपर्क कर चुके हैं। वह ये भी कहते हैं कि इसी साल उनकी बायोपिक पर काम शुरू हो जाएगा।
बीजेपी के सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के लिए इस बार उनका नाम टिकट की लिस्ट में नहीं है। लेकिन, बप्पी लाहिरी लगातार बीजेपी के बड़े नेताओं से संपर्क बनाए हुए। उन्हें लगता है कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की हवा ठीक है और उन्हें टिकट मिला तो वह संसद पहुंच सकते हैं।
अपनी बायोपिक की सरगर्मी में बप्पी लाहिरी ने हिंदी सिनेमा के नंबर टू हीरो रणवीर सिंह का नाम भी जोड़ लिया है। वह कहते हैं, 'मेरा किरदार परदे पर रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं कर सकता।' रणवीर ने एक फिल्म समारोह मेें उनके गानों पर खास प्रस्तुति भी दी थी।