बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह हॉरर फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कंचना 2 'का हिंदी रीमेक होगी । आपको बता दें यह फिल्म साल 2011 में साउथ में रिलीज हुई थी। अब इसका हिंदी रीमेक भी बनने जा रहा है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को लंबे समय से इंतजार था ।
बॉलीवुड में 27 साल पूरे कर चुके सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हमेशा अपनी पसंद की फिल्मों में काम किया है। 11 साल पहले भी अक्षय ने एक हॉरर फिल्म 'भूल भूलैया' में काम किया था, इसके बाद अब दोबारा 'कंचना 2 'में काम करने जा रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की साल 2017 में आई फिल्म 'गोलमाल अगेन' सुपरहिट हुई थी।
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'हॉउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल 'कंचना 2' के साथ 'गूड न्यूज' भी रिलीज होगी, इस फिल्म में अक्षय और करीना कपूर एक साथ नजर आएंगे।