अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय ने फिल्म के गाने की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं। गाने का नाम होगा 'हस मत पगली'। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बार पलट के तो देख ले दिन बन जाएगा, हस मत पगली प्यार हो जाएगा। गाना जल्द ही आएगा।'
ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी वाहवाही हो रही है।
बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली।
Ek baar palat ke dekh le to din ban jaega, #HasMatPagli pyaar ho jaega. Song coming soon. @ToiletTheFilm @psbhumi pic.twitter.com/XOthZkC7kL— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 26, 2017