फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का नया पोस्टर रिलीज

Wed, 07 Jun 2017 01:27 PM IST
amarujala.com-Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। कुछ ही समय पहले अश्रय कुमार ने ट्वीट के जरिए फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सुंदर सा सरसों के खेत दिखाया गया है और संदेश को तौर पर लिखा गया है 'प्रकृति शैचालय नहीं है'। 
विज्ञापन


इस फिल्म का ट्रेलर चार दिनों बाद रिलीज किया जाएगा। 11 जून को आने वाले ट्रेलर का भी अक्षय का काफी प्रमोशन कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार ने ट्रेलर के प्रमोशन के लिए एक वीडियो भी शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया है। इस वीडियो में एक लड़की के पास भागते हुए आते हैं और कहते हैं कि 'टॉयलेट आ रही है।' इस पर लड़की कहती है, 'हां तो जाओ ना'। तभी अक्षय फिर कहते हैं, 'अरे वो टॉयलेट नहीं, टॉयलेट का ट्रेलर आ रहा है।' इस पर लड़की भी उत्साहित हो जाती है और पूछती है कब? तो अक्षय बताते हैं 11 जून को। इसके बाद लड़की भी भागते हुए 'टॉयलेट आ रही है' कहकर निकल जाती हैं।
  Ek warning!!! TOILET TRAILER IN 4DAYS pic.twitter.com/yh80LdjizA — Akshay Kumar (@akshaykumar) June 7, 2017


बता दें कि ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है जिसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसके पोस्टर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें