फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव तक, इन 5 एक्टर्स पर बॉलीवुड ने लगाया 200 करोड़ का दांव

Wed, 02 Jan 2019 10:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
akshay kumar and rajkumar rao - फोटो : social media
विज्ञापन
साल 2018 खत्म होने के साथ ही 2019 ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड के लिहाज से यह साल भी बेहद खास रहने वाला है। साल 2019 में फिर से बड़े सितारे फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस साल भी कई बड़ी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर दर्शकों के दिलों को जीतने वाली हैं। इसमें से कुछ फिल्में काफी समय से चर्चा में हैं तो कुछ की शूटिंग जोरों पर है। इतना ही नहीं ट्रेड एनिलिस्ट्स की मानें तो ये सभी फिल्में इस साल कमाई के मामले में 200 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा भी पार कर सकती हैं।  साल की शुरुआत में आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो इस साल लेकर आएंगे कई ब्लॉकबास्टर फिल्में और जिनकी फिल्में कर सकती हैं करोड़ों की कमाई।
विज्ञापन


अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह साल 2019 में पांच फिल्में लेकर आ रहे हैं। उनकी इस लिस्ट में 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' ,'गुड न्यूज' और 'सूर्यवंशी' शामिल है। ऐसे में सिनेप्रेमी और अक्षय कुमार के दर्शकों को उनकी सभी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार है।

अजय देवगन
पिछले साल अजय देवगन बड़े पर्दे पर केवल एक ही फिल्म 'रेड' में नजर आए थे। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल भी मचाया। अब खबर है कि अजय देवगन इस साल तीन बड़ी फिल्में 'टोटल धमाल', 'दे दे प्यार दे' और 'तानी जी: द अनसंग वॉरियर' लेकर आ रहे हैं। उनकी यह तीनों फिल्में काफी समय से चर्चा में है और इनकी शूटिंग भी जोरों पर चल रही है। 
विज्ञापन

आलिया भट्ट

alia bhatt - फोटो : file photo
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट ने पिछले साल फिल्म 'राजी' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी। वहीं अब आलिया भट्ट 2019 में भी ऐसा ही कुछ करती दिखेंगी। वह इस साल 'गली ब्वॉय', 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में दिखाई देंगी। हाल ही में गली ब्वॉय का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : file photo
बॉलीवुड के धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्म केदारनाथ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं साल 2019 सुशांत सिंह राजपूत और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल वह 5 फिल्में लेकर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत इस साल फिल्म 'ड्राइव', 'सोनचिरैया', 'छिछोरे', 'चंदा मामा दूर 'के और 'किज्जी और मैनी' में नजर आने वाले हैं। इन सभी फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत बेहद अलग अंदाज में दिखाई देंगे।

राजकुमार राव
पिछले साल कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार राजकुमार राव इस साल भी कई फिल्में लेकर आ आएंगे। राजकुमार राव साल 2019 में 'तुर्रम खां', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'मेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' जैसे फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से कुछ फिल्में काफी समय से चर्चा में हैं। साथ ही कई फिल्मों की शूटिंग चालू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें