फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान ने इस एक्टर को कहा था 'मोदी का चापलूस', पद्मश्री ना मिलने पर जताई थी नाराजगी

Wed, 02 Jan 2019 10:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kader Khan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और राइटर कादर खान के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हैं। आज यानी बुधवार को कादर खान के पार्थिव शरीर का कनाडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा । कादर खान ने अपनी एक्टिंग और राइटिंग से बॉलीवुड में अलग मुकाम बनाया । उनके जैसी कॉमिक टाइमिंग को छू पाना आज के एक्टर्स के बस में नहीं है । 
विज्ञापन

kader khan - फोटो : twitter
कादर खान ने करीब 45 साल तक बॉलीवुड पर राज किया । कई सुपरहिट फिल्मों के डायलॉग लिखे। इतना सब करने के बाद भी कादर खान को एक बात का मलाल हमेशा रहा । कादर खान का मानना था कि बेहतरीन अभिनय कला के बावजूद उन्हें किसी बड़े अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गया । 


 

कादर खान - फोटो : ट्विटर
इसकी शिकायत उन्होंने तब की थी जब एक्टर अनुपम खेर को पद्माश्री मिला था। अनुपम खेर को पद्मश्री मिलने पर कादर खान ने कहा था, 'अच्छा हुआ कि उन्होंने मुझे पद्मश्री नहीं दिया । मैंने अपनी जिंदगी में कभी चापलूसी नहीं की और ना ही कभी करूंगा ।'

kader khan son - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'अनुपम खेर ने नरेंद्र मोदी की चापलूसी करने के अलावा किया क्या है? मैं सरकार द्वारा उन्हें अवॉर्ड देने के फैसले का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन जानना चाहता हूं कि उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो ये अवॉर्ड उन्हें दिया जा रहा है । मुझमें कहां कमी रह गई ।'

kader khan - फोटो : twitter
बता दें कि कादर खान के निधन पर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कादर साब एक लाजवाब एक्टर थे । उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता था, साथ ही उनसे सीखने को भी मिलता था। वो बहुत अच्छा लिखते थे । हम उन्हें और उनके काम को हमेशा याद करते रहेंगे ।'

 
विज्ञापन

कादर खान - फोटो : पीटीआई
कादर खान ने हिंदी सिनेमा में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और करीब 1000 फिल्मों के डायलॉग लिखे। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कादर खान की अरबी भाषा में भी उनकी अच्छी पकड़ थी । उनका सपना था कि वो भारत, कनाडा, यूके, एएसए और पाकिस्तान में अरबी भाषा सिखाने वाली संस्था खोले, जो अधूरा रह गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें