अक्षय ने जताया पीएम मोदी का आभार
अक्षय ने ट्वीट किया, 'महान चेत्तूर शंकरन नायर जी और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विशेष रूप से युवा पीढ़ी उन महान महिलाओं और पुरुषों को महत्व दें, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी कि हम एक स्वतंत्र देश में सांस लें।'
पीएम मोदी ने की शंकरन नायर की सराहना
यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कल पूरे देश ने बैसाखी मनाई, लेकिन जलियांवाला बाग हत्याकांड के 106 साल भी पूरे हो गए। हम उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने इस हत्याकांड में अपनी जान गंवाई। इसका एक और पहलू है, जिसे अंधेरे में फेंक दिया गया। यह पहलू है 'मानवता के साथ, देश के साथ खड़े होने का बुलंद जज्बे का। इस जज्बे का नाम है शंकरन नायर।' बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते, लेकिन हाल ही में उनके बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं। वह एक प्रसिद्ध वकील थे और उन दिनों ब्रिटिश काल में उन्होंने बहुत बड़े पद पर कार्य किया था।'
PYRE: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को मिली बड़ी उपलब्धि, इस महोत्सव में मिले छह नामांकन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय केसरी 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह दिग्गज वकील की भूमिका निभाएंगे। आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित केसरी 2 का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के शक्तिशाली अध्याय को उजागर करना है, जो शंकरन नायर की कानूनी लड़ाई पर केंद्रित है।