फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल की वापसी पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे पक्का पता है…’

Tue, 17 Jun 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को बाहर कर चुके परेश रावल दोबारा इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस फिल्म का लेकर एक इंटरव्यू दिया। जिससे फैंस को ऐसा हिंट दिया जा रहा है। जानिए, क्या बोले अक्षय फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने के बाद परेश रावल ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। परेश रावल इस फ्रैंचाइज से अलग हुए तो फैंस को बुरा लगा। साथ ही मामले ने कानूनी रूप भी ले लिया। अक्षय कुमार ने बतौर प्रोड्यूसर परेश रावल को नोटिस भेजा है। फिल्म के नुकसान के बदले 25 करोड़ की डिमांड की थी। इसका जवाब भी परेश रावल ने कोर्ट में देने की बात कही। हाल ही में अक्षय कुमार के सुर कुछ बदले से नजर आए। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ी बात कह दी है। अक्षय ने जो कहा है, उससे यह उम्मीद जागती है कि परेश रावल दोबारा इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं? 

अक्षय कुमार की बातों से मिला बड़ा इशारा

विज्ञापन

हाल ही में पिंकविला से की गई बातचीत में अक्षय कुमार कहते हैं, ‘जो कुछ भी हो रहा है, वह आपके सामने हो रहा है। मैं अपनी फिंगर क्रॉस करके रख रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।’ वह फैंस को दोबारा भरोसा दिलाते हुए कहते हैं, ‘सब कुछ ठीक ही होगा। मुझे पक्का पता है।’ यह जवाब अक्षय कुमार फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर देते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Kannappa: नास्तिक ‘कन्नप्पा’ के शिव भक्त बनने की कहानी दिखाता है फिल्म का ट्रेलर, अक्षय कुमार बने महादेव 

परेश रावल ने भी हिंट दिया 
कुछ दिन पहले ही परेश रावल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह गीता बसरा से मिल रहे है। इस वीडियो में परेश रावल ने जो टी- शर्ट पहनी है, उस पर यूजर्स का ध्यान गया। दरअसल, परेश की टी- शर्ट पर लिखा था, डोंट क्विट।’ इस शब्द को पढ़कर फैंस को लगा कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कोई हिंट दे रहे हैं। 

फैंस को ‘हेरा फेरी 3’ से गहरा लगाव क्यों? 

विज्ञापन

जब से फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल अलग हुए, फैंस काफी दुखी है। इस फिल्म में वह बाबू भैया का रोल निभाते थे, अक्षय कुमार राजू और सुनील शेट्टी श्याम के रोल में दिखते हैं। इन तीनों की जोड़ी को फिल्म में दर्शक काफी पसंद करते हैं। फैंस का मानना है कि बाबू भैया के बिना तो फिल्म बन ही नहीं सकती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें