फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oh My God 2: बैक-टू-बैक फ्लॉप से डरे अक्षय कुमार, 'ओह माय गॉड 2' नहीं होगी पर्दे पर रिलीज

Thu, 16 Mar 2023 01:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों के ग्राफ से बुरी तरह डर गए हैं। एक्टर ने अपनी मूवी 'ओह माय गॉड 2' को पर्दे पर रिलीज ना करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
ओह माय गॉड 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार का समय कुछ सही नहीं चल रहा है। एक्टर की सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु और बच्चन पांडे जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इतना ही नहीं अक्षय की साल 2022 के अंत में रिलीज हुई मूवी 'सेल्फी' भी बुरी तरह पिट गई। फिल्मों के फ्लॉप होने के ग्राफ को देखते हुए अक्षय कुमार डर गए हैं। एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'ओह माय गॉड 2' को पर्दे पर रिलीज ना करने का फैसला किया है। अब ये कहां रिलीज होगी आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

'ओह माय गॉड 2' सीधी होगी ओटीटी पर रिलीज !

अक्षय कुमार को बॉलीवुड इंडस्ट्री का 'खिलाड़ी' भी कहा जाता है। अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना बखूबी जानते हैं। अक्षय ने अपने करियर में कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, बीते साल से फ्लॉप फिल्मों के मामले में एक्टर का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसी को देखते हुए खिलाड़ी कुमार ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' को बॉक्स ऑफिस के बजाए ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
 

वूट या जियो पर रिलीज होगी 'ओह माय गॉड 2'

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार स्टारर 'ओह माय गॉड 2' के निर्माता डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। आगामी सीक्वल के निर्माता इसे वूट या जियो पर रिलीज करने का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि, अबतक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें : 'हेरा फेरी 3' में इस भूमिका में नजर आएंगे संजय दत्त, खुद किया किरदार का खुलासा

अक्षय कुमार हैं फिल्म के प्रोड्यूसर

'ओह माय गॉड 2' की बात करें तो इसे अमित राय निर्देशित कर रहे हैं। साथ ही अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और यामी गौतम जैसे सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन

इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर बेस्ड होगी कहानी!

'ओह माय गॉड 2'  साल 2012 की आई फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। ये मूवी पर्दे पर आते ही छा गई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। रिपोर्ट है कि 'ओह माय गॉड 2' की कहानी इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर बेस्ड होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें