फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: फैंस संग अक्षय ने किया किक्कली डांस, ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में दिखा स्टार कास्ट का अलग रंग-ढंग

Sun, 01 Jun 2025 09:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का वह जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में पुणे में इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट नजर आई। इस फिल्म प्रमोशन में अक्षय ने फैंस के साथ किक्कली खेलकर खूब मस्ती की। बाकी स्टार कास्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल नजर आई। 

विज्ञापन
फैंस के साथ मस्ती करते दिखे अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की लगभग सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसमें दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं। जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ में भी वह एक बड़ी स्टार कास्ट के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ अक्षय इसका प्रमोशन करने पुणे पहुंचे। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स के कुछ वीडियो वायरल हैं, जिनमें यह काफी मस्ती करते दिखे। 

विज्ञापन


अक्षय ने की फैंस संग जमकर मस्ती
अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ किक्कली डांस खेला। लड़की नहीं बल्कि लड़के साथ यह डांस अक्षय कुमार ने किया। अक्षय का यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद सभी लोग मुस्कुराते दिखे। जॉनी लीवर एक्टर के लिए तालियां बजाते हुए दिखे। 

ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: भक्ति से कॉमेडी तक, आने वाले वक्त में इन फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में दिखेंगे खिलाड़ी कुमार  

 


जैकलीन का स्टाइल भी वायरल 
जैकलीन भी पुणे प्रमोशन से पहले पैपराजी को पोज देती दिखीं। एक्ट्रेस का लुक काफी कैजुएल नजर आया। जैकलीन की कैप और काले चश्मे ने पैपराजी, फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के कुछ गाने रिलीज हुए, जिसमें जैकलीन का डांस चर्चा में है। 
विज्ञापन

 
फिल्म में होंगे दो क्लाइमैक्स 
‘हाउसफुल 5’ की चर्चा इन दिनों इसलिए भी है क्योंकि मेकर्स ने इसमें दो क्लाइमैक्स रखे हैं। फिल्म के अलग-अलग क्लाइमैक्स होने की वजह से जब दर्शक फिल्म का टिकट बुक कराने जाएंगे तो उनके सामने दो ऑप्शन आएंगे, ‘हाउसफुल 4 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’। ऐसा पहली बार है जब किसी एक फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स हैं। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर जैसे एक्टर्स भी मौजूद हैं। 
 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें