सार
हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर किंग खान के फैंस खुश हुए। इस वीडियो में शाहरुख नए लुक में दिखे। यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का बताया जा रहा है। जानिए, क्या खास है शाहरुख खान के नए लुक में?
इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका लुक कैसे होगा? इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ था। हाल ही में शाहरुख की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह काफी अलग नजर आ रहे हैं? इस वीडियो को देखकर यूजर का मानना है कि यह शाहरुख का ‘किंग’ फिल्म का लुक हो सकता है।
बॉडी पर किया काम-टैटू भी नजर आया
शाहरुख खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें उनकी बॉडी अलग दिख रही है। शाहरुख के मसल्स बने हुए हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया है। इसके अलावा उनके हाथ में टैटू भी दिख रहे हैं।
यूजर ने दिए रिएक्शन
शाहरुख खान के इस नए लुक की तारीफ यूजर्स ने भी की है। किंग खान के बाइसेप्स पर कई फैंस का ध्यान गया है। यूजर्स उनके हार्डवर्क को एप्रीशिएट करते दिखे। वहीं कुछ फैंस ने कमेंट सेक्शन में बार-बार ‘बॉलीवुड का आखिरी सुपरस्टार’ जैसी बात लिखी। खुद भी शाहरुख इस बात को कह चुके हैं कि वह बॉलीवुड के आखिर सुपरस्टार हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: आमिर खान का खुलासा, कैसे शाहरुख खान ने उन्हें दिया था महंगा तोहफा
‘किंग’ में ये एक्टर्स भी आएंगे नजर
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म में किंग खान की बेटी सुहाना भी एक्टिंग कर रही हैं। यह सुहाना की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले ओटीटी पर फिल्म ‘आर्चीज’ के जरिए सुहाना ने अपना डेब्यू किया था। फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।