फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, इस रेटिंग के साथ पास हुई फिल्म; जानें कब होगी रिलीज

Wed, 25 Mar 2026 03:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Gets Censor Certificate: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ को अब सेंसर की मंजूरी मिल गई है। जानिए किस उम्र के लोग देख सकेंगे अक्षय की यह फिल्म…
विज्ञापन
भूत बगंला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी लगभग 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। अब अक्षय की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है और सर्टिफिकेट भी जारी हो गया है।

‘भूत बंगला’ को मिली यूए रेटिंग

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को फैंटेसी और हल्के सुपरनेचुरल एलिमेंट्स के साथ मिलाकर बनाया गया है।

'भूत बंगला' में डरावने सीन के बजाय सिचुएशनल कॉमेडी पर अधिक ध्यान दिया गया है। UA 16 रेटिंग के साथ यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का डबल डोज देने वाली फुल एंटरटेनर फिल्म के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ‘भूत बंगला’ इस साल गर्मियों में आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

16 साल बाद वापस आ रही अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन 16 साल बाद बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं।

इनमें ‘हेरा फेरी’ (2000), ‘गरम मसाला’ (2005), 'भूल भुलैया' (2007) और ‘भागम भाग’ (2006) जैसी यादगार कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ भी प्रियदर्शन के ही साथ है। इसमें सैफ अली खान और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें