फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: परिवार संग रणथंभौर पहुंचे अक्षय कुमार, बेटी नितारा संग गाय को चारा खिलाने की वीडियो वायरल

Mon, 17 Jan 2022 09:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने परिवार के साथ रणथंभौर पहुंचे हैं। रविवार को लगे वीकेंड कर्फ्यू की वजह से अक्षय अपने परिवार के साथ पार्क नहीं घूम पाए अब आज वे अपने परिवार के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने जाएंगे। अक्षय यहां होटल शेरबाग में ठहरे हैं। यहां से अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस वीडियो में अक्षय अपनी बेटी नितारा के साथ गाय को चारा खिलाते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टग्राम पर साझा किया है। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं…एक अलग ही खुशी है अपने बच्चे को यह सब महसूस करवाने में। अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा...ऐसी अच्छी जगह के लिए मैं हर दिन भगवान को शुक्रिया देता हूं।'


कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी हैं। वहीं कई लोगों ने लव यू, बहुत खूब जैसे कमेंट भी किए हैं। अक्षय कुमार के पास 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'मिशन सिंड्रेला', 'ओह माय गॉड 2' और 'सेल्फी' जैसी फिल्में हैं। हाल ही में अक्षय ने 'सेल्फी' का पोस्टर रिलीज किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें