अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और आरव
- फोटो : इंस्टाग्राम @aaravakshaykumar
सादगी भरा है आरव का जीवन
आरव भाटिया की लाइफस्टाइल बॉलीवुड के ग्लैमर से बिल्कुल जुदा है। अक्षय कुमार ने क्रिकेटर शिखर धवन के साथ एक इंटरव्यू में अपने बेटे के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने साझा किया था कि आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी दुनिया फैशन, खेल और मार्शल आर्ट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय ने कहा था, "मुझे और ट्विंकल को इस बात की खुशी है कि आरव बहुत सादगी भरा लड़का है। मेरी बेटी को कपड़े पसंद हैं, लेकिन आरव को फैशन के अलावा कुछ और चाहिए। वह अपने कपड़े खुद धोता है, खाना बनाना जानता है, महंगे कपड़ों को न लेकर सेकंड हैंड स्टोर से कपड़े खरीदता है। हमने उस पर कभी कुछ नहीं थोपा । उसने खुद कहा कि उसे फिल्मों में नहीं आना। मैंने उससे कहा- ये तुम्हारी जिंदगी है, जो चाहो वो करो।"
Sunny Deol: 32 साल बाद इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, बोले- 'हमने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म की'
लंदन में पढ़ाई कर रहे अक्षय के बेटे
आरव की सादगी और अपने फैसले खुद लेने की चाहत उन्हें अलग राह पर ले गई। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और अपनी मंजिल की तलाश में निकल पड़े। आज वो लंदन की एक यूनिवर्सिटी में फैशन की पढ़ाई कर रहे हैं। अक्षय ने उस बातचीत में यह भी कहा था कि इतनी कम उम्र में बेटे को दूर भेजना में उन्हें अच्छा नहीं लगा, लेकिन फिर उन्हें अपनी जिंदगी याद आई। अक्षय भी 14 साल की उम्र में अपने सपनों के पीछे घर से निकल गए थे।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'स्काई फोर्स' के बाद वह वेलकम टू द जंगल, 'भूत बंगला' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास जॉली एलएलबी 3 भी है। फैंस को इन फिल्मों का लंबे समय से इंतजार है।