फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हें और मंत्रीजी को ब्लॉक कर दिया है'; सिफारिश लगाने वालों पर भड़के विशाल ददलानी; नए गायकों को दी ये सलाह

Mon, 09 Feb 2026 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Vishal Dadlani: मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे नए गायकों को यह सुझाव देते दिखे हैं कि उनसे मिलने के लिए वे किसी मंत्री या किसी अन्य शख्सियत का सहारा न लें।
विज्ञापन
विशाल ददलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघर्ष के दिनों में लोग काम पाने के लिए किसी की सिफारिश लगवाने का विकल्प चुन लेते हैं। मगर, विशाल ददलानी ने ऐसा करने वालों को सलाह दे डाली है। इतना ही नहीं, विशाल का कहना है कि किसी मंत्री से सिफारिश लगवाने वाले को उन्होंने ब्लॉक भी कर दिया है। सिंगर ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।    

विज्ञापन

विशाल ददलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वजह से कर दिया मंत्रीजी को ब्लॉक
विशाल ददलानी ने आज सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होने लिखा है, 'नए गायकों के लिए कुछ सलाह। किसी मंत्रीजी या उनके सेक्रेटरी से मुझे फोन मत करवाना। अगर ऐसा करते हो तो इतना पक्का है कि मुझसे कभी मिल नहीं पाओगे। जो लोग 'कॉन्टैक्ट्स' के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए मेरे मन में जरा भी इज्जत नहीं है। जिस बंदे ने अभी-अभी यह कोशिश की, मंत्री-जी अब ब्लॉक हो गए हैं और तुम भी। अब, भले ही तुम बहुत अच्छे सिंगर हो, मुझे तुम्हारे साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सॉरी'।


नए गायकों को दी सलाह, कहा- 'प्रतिभा पर यकीन रखो'

'अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखें प्लीज। कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें और साथ ही धैर्य रखें। अगर आप अच्छे हैं, तो आपका समय जरूर आएगा। सिफारिश वाली चीजें न करें। यह एक बोरिंग पुरानी बात है। और, सबसे बड़ी बात कि यह सिर्फ यही बताता है कि आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा नहीं है'।
विज्ञापन

नई प्रतिभा को खोजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे विशाल
विशाल ददलानी की इस बात पर नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं और सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि आपसे किस तरह मिला जा सकता है? इस पर विशाल ने जवाब दिया, 'बस अपना म्यूजिक रिलीज करो। अगर यह अच्छा है, तो यह मुझ तक जरूर पहुंचेगा। साथ ही, मैं हर हफ्ते नए आर्टिस्ट्स को खोजने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाने की प्रकिया में हूं। उस आइडिया के पहले ट्रायल की डिटेल्स कल यहां पोस्ट की जाएंगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें