फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की लोगों से अपील, 'लौटा दो इस लोटा पार्टी को'

Thu, 08 Jun 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'टायलेट: एक प्रेम कथा'
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के लिए सलमान खान की राह पकड़ ली है। अक्षय फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले रोजाना फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट कर लोगों को बता रहे हैं कि उनकी फिल्म आने वाली है। अक्षय ने आज फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है जो काफी मजेदार है।
विज्ञापन


इस नए पोस्टर में स्वच्छ आजादी का नया मैसेज दिया गया है। गांव की कुछ महिलाएं हाथ में लोटा लिए शौच को जा रही हैं। अक्षय की अपील है कि इस लोटा पार्टी को लौटा दिया जाए।
  Ek binati...lauta do lota party ko! TOILET TRAILER IN 3DAYS pic.twitter.com/NlwDlIIDYh — Akshay Kumar (@akshaykumar) June 8, 2017


आपको बता दें ये फिल्म प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में भूमि पेडनेकर ने उनकी पत्नी का रोल निभाया है। फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया जाएगा। अक्षय की इस लीग से हटकर फिल्म को दर्शक 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस दिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म भी रिलीज हो रही है जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें