फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण, दिखी जवानों के संघर्ष की झलक

Thu, 02 Apr 2026 10:49 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bajarang Ban: आज हनुमान जयंती के अवसर पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपने फैंस के लिए हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण शेयर किया है।
विज्ञापन
बजरंग बाण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर बजरंग बाण शेयर किया है। जिसे रसराज जी महाराज ने गाया है। 

विज्ञापन

अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण
अक्षय कुमार ने आज हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण शेयर किया है। बजरंग बाण के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'जहां विश्वास है, वहां सेतु बनते हैं।' इसी के साथ अक्षय ने आगे लिखा, 'शक्ति, सेवा और समर्पण- यही है बजरंग बाण का भाव। जय श्री राम | ऊं श्री हनुमते नमः।'

किसने गाया है बजरंग बाण
बजरंग बाण को रसराज जी महाराज ने गाया है। बजरंग बाण में सैनिकों के संघर्ष को 'रामायण' के संघर्ष से जोड़ा गया है। जब हनुमान और उनकी सेना राम सेतु को पार करने के लिए पथरों पर प्रभु राम का नाम लिखकर जिस संघर्ष और मेहनत के साथ लंका पहुंचे हैं। ठीक वैसे ही बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के संघर्ष को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' एक बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी को वापस ला रही है। इसमें अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Ramayana: रामायण पर अब तक बनीं इतनी फिल्में, टीवी सीरियल ने भी बनाए रिकॉर्ड; जानिए सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें