फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार बोले, प्रशंसकों के बिना हमारा कोई वजूद नहीं

Sun, 08 May 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच फर्जी ई-मेल मामले को लेकर चल रहा मामला अब बेहद बुरा रूप ले चुका है। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे पर निजी स्तर पर जाकर आरोप लगा रहे हैं। बात यहां तक बढ़ चुकी है कि कई घिनौने किस्म के आरोप भी दोनों एक-दूसरे पर लगा चुके हैं। देखने में आ रहा है कि बॉलीवुड भी इस पर दो फाड़ हो चुका है।
विज्ञापन


हाल ही में शेखर सुमन, उनकी बीवी और बेटे अध्ययन सुमन ने जमकर कंगना पर हमला बोला। यहां तक कि कंगना पर काला जादू करने तक का आरोप लगाया। इसके बाद कंगना ने इसका कड़ा जवाब दिया। हाल ही में नेशनल अवार्ड शो के दौरान अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और विद्या बालन ने कंगना की जमकर तारीफ की।

अब अक्षय कुमार भी इस मामले में कूद गए हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल-3' के गाने के लॉन्च पर जब रितिक-कंगना के विवाद पर उनसे सवाल हुआ तो वो इस पर बचे नहीं बल्कि खुलकर इसका जवाब दिया। अक्षय कुमार और रितिक रोशन एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। ऐसे में अक्षय ने कहा कि ये सब उनके बराबर में ही चल रहा है इसलिए उन्हें कुछ ज्यादा बुरा लग रहा है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने कहा कि कंगना और रितिक के बीच विवाद को काफी समय हो गया है और ये बुरी शक्ल ले चुका है। उन्होंने कहा कि अब ये मामला खत्म होना चाहिए। अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल-3 के दूसरे सितारे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें