अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म गब्बर का नाम बदल दिया गया है। अब ये फिल्म नए नाम के साथ पर्दे पर आएगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, यह फिल्म अब गब्बर इज बैक के नाम से रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। पहले इस फिल्म का नाम गब्बर था इसके बाद इसे दूसरे नाम से रिलीज करने का मन बनाया गया।
इसके बाद फिल्म का नाम 'मैं गब्बर' सोचा गया। लेकिन अब फाइनली इसे 'गब्बर इज बैक' नाम दिया गया है। फिल्म साउथ की फिल्म रामाना की रीमेक है।
जिसमें हीरो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कानून को अपने हाथ में ले लेता है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर का इस फिल्म में कैमियो रोल है। वह अक्ष्ाय की पत्नी की भूमिका अदा करेंगी।
वहीं मेन लीड में श्रुति हसन अक्षय के अपोजिट हीरोइन होंगी। फिल्म इस साल एक मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के कई स्टंट सीन होंगे।