फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'माधुरी जैसा डांस लेकिन संजय दत्त..', अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के डांस वीडियो पर किया कटाक्ष

Wed, 13 Aug 2025 02:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twinkle Khanna Dance Video: बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के गाने की कॉपी करती नजर आईं ट्विंकल खन्ना, लेकिन देखते ही देखते उनका डांस संजय दत्त के डांस स्टेप्स में बदल गया।
 
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विंकल खन्ना ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर डांसर माधुरी दीक्षित के डांस स्टेप्स की नकल करने की कोशिश की। लेकिन वह डांस स्टेप्स माधुरी के करते-करते संजय दत्त के डांस फॉर्म में बदल गए।
विज्ञापन

 

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
51 साल की ट्विंकल ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगा था कि मैं माधुरी जैसा डांस कर रहा हूं, लेकिन बाद में यह संजय दत्त जैसा दिखने लगा। एक और बात महामारी के दौरान यही स्टेप करते हुए मेरे पैर में फ्रैक्चर हो गया था।' ट्विंकल ने अपने फैंस से पूछा, 'आपको लगता है आपका डांस स्टाइल किसका है और हकीकत में वह कैसा है?'

अक्षय कुमार और फैंस के कमेंट्स
ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार ने पत्नी के डांस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट लिखा, 'प्रतिभा - संदिग्ध, आत्मविश्वास - अडिग, पत्नी - अमूल्य।' ट्विंकल ने अक्षय के कमेंट पर हंसते हुआ इमोजी बनाया। वहीं दीपशिखा देशमुख, ताहिरा कश्यप और गुनीत मोंगा जैसे सितारों ने भी वीडियो की तारीफ की। फैंस ने ट्विंकल की कॉमेडी और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। एक फैन ने लिखा, 'यह ट्विंकल खन्ना की ऊर्जा का चरम है', एक और फैन ने लिखा, 'आपकी कॉमेडी गजब है।' वहीं कई फैंस ने ट्विंकल के इस वीडियो पर स्माइली और फायर इमोजी बनाए हैं। 
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का करियर 
ट्विंकल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से की थी और 'मेला', 'बादशाह', 'जान' जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने अभिनय छोड़कर लेखन शुरू किया और 'पजामा आर फॉरगिविंग', 'वेलकम टू पैराडाइज' जैसी किताबें लिखीं, जिन्हें खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें