फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHAT! ट्विंकल खन्ना अक्षय को मारतीं थीं ताना, जानें वजह

Sun, 06 Aug 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल
विज्ञापन
अक्षय कुमार को इस साल उनकी फिल्म 'रुस्तम' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद से अक्षय की न केवल प्रोफेशनल जिंदगी बदल गई है बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी कई बदलाव आए हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें ताने देना जो छोड़ दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी उन्हें अक्सर ताने मारा करती थीं कि उन्होंने कोई अवॉर्ड नहीं जीता है। अक्षय ने बताया, 'मेरी पत्नी मुझे अक्सर ताना मारती थी कि उसके परिवार ने कई अवॉर्ड जीते हैं लेकिन मैंने एक भी नहीं जीता। ताने मारना तब खत्म हुआ जब मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला।'

अक्षय कुमार ने ये खुलासा अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के दौरान किया। भूमि पेडनेकर के साथ उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें