इस हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम दिख रही है। फिल्म के आंकड़ो उम्मीदों से काफी अलग आ रहे हैं।
शाहरुख की फिल्में आमतौर पर पहले दिन 25-35 करोड़ तक का बिजनेस करती हैं लेकिन 'जब हैरी मेट सेजल' का पहले दिन का कलेक्शन केवल 17.25 करोड़ रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म शनिवार की छुट्टी होने का भी सही तरीके से फायदा नहीं उठा पाई और केवल 16.50 करोड़ अपने नाम किए। ये फिल्म पिछले कुछ सालों में पहले दिन शाहरुख की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पढे़ं: फैंस ने शाहरुख को बनाया देवता, दूध चढ़ाकर की पूजा
इस साल आई शाहरुख की 'रईस' ने पहले दिन लगभग 20 करोड़ कमाए थे। वहीं पिछले साल आई 'फैन' का फर्स्ट डे कलेक्शन 19 करोड़ के आस-पास था। शाहरुख के स्टारडम के सामने 'जब हैरी मेट सेजल' की कमाई थोड़ी फिकी नजर आ रही है। फिल्म विश्लेषकों को उम्मीद है कि फिल्म रविवार और सोमवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर फिल्म कमाने में नाकाम रहती है तो शाहरुख की फ्लॉप फिल्मों में एक नाम इसका भी शुमार हो जाएगा।
पढे़ं: Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल
इसके मुकाबले फिल्हाल तो कोई बड़ी फिल्म नहीं है लेकिन अगले हफ्ते अक्षय कुमार अपनी 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' लेकर आ रहे हैं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' यूपी में टैक्स फ्री पहले ही हो चुकी है और हो सकता है कि इसके विषय के चलते बाकी राज्य भी इसे टैक्स फ्री घोषित कर दें। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी पहले ही इसकी मांग रख चुके हैं। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म के पास केवल यही हफ्ता है अपनी लागत निकालने का।