अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार अपनी फिल्म गोल्ड के लिए भी काफी मेहनत कर रहे हैं।
वहीं छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। मौनी के बारें में जब अक्षय कुमार से सवाल किया गया तो अक्षय ने बताया कि मौनी के साथ काम करके अच्छा लगा। हालांकि फिल्म में मौनी के रोल को लेकर अक्षय ने कोई खुलासा नहीं किया। लेकिन यह पहली बार होगा कि जब मौनी किसी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 में रिलीज होगी। यह एक बॉयोपिक फिल्म है। 'गोल्ड' में अक्षय कुमार हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।