फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी से घबराईं ट्विंकल खन्ना; अक्षय कुमार बोले- ‘मेरी बीवी ने कल ही…’

Tue, 17 Mar 2026 07:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar On LPG Cylinder Shortage: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। इसके चलते शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई समेत कई मेट्रो सिटीज में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की समस्या सामने आ रही है। अब अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के साथ बीएमसी के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम की 'मुंबई क्लीन लीग' नामक शहरव्यापी स्वच्छता प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की। इसी दौरान एक्टर ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी पर भी बात की।

ट्विंकल खन्ना ने ऑर्डर किए इंडक्शन

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय से एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर उनके विचार पूछे गए। इस एक्टर ने कहा, ‘अभी तक तो कोई समस्या नहीं है। मेरी पत्नी ने कल ही 2 इंडक्शन ऑर्डर किए हैं। वो अभी तक घर पर पहुंचे हैं या नहीं, ये मुझे नहीं पता।'

मुंबई और आसपास के इलाकों में हुई एलपीजी सिलेंडर की कमी
मुंबई और आसपास के इलाकों में एलपीजी की कमी की समस्या सामने आई है। इस बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि बढ़ती कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य ने लिक्विड पेट्रोलियम गैस के ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पुलिस सुरक्षा ली है। भुजबल ने कहा कि यह कदम एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री की बढ़ती घटनाओं के जवाब में उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें