फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने की फरीदा और किरण की तारीफ, शेयर की खास तस्वीर; लिखा- 'हजार शब्दों के बराबर...'

Wed, 01 Jul 2026 01:10 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Post: आज अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार के साथ एक खास तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने फरीदा जलाल और किरण कुमार के बारे में खास बाते लिखी हैं।
विज्ञापन
वेलकम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच आज अक्षय ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की एक खास तस्वीर शेयर कर फरीदा जलाल और किरण कुमार का शुक्रिया अदा दिया है।

विज्ञापन

अक्षय का खास पोस्ट
अक्षय ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय के साथ फरीदा जलाल और किरण कुमार हंसते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'अगर एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, तो मेरे लिए यह तस्वीर लाखों शब्दों जैसी कीमती है।'

फरीदा जलाल और किरण कुमार का किया सम्मान
अक्षय ने आगे लिखा, 'अभी मुझे जितनी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, उसके सामने धन्यवाद शब्द बहुत छोटा है। मैं 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म से जुड़े हर इंसान का बहुत आभारी हूं। खासकर फरीदा जलाल और किरण कुमार जैसे सीनियर कलाकारों के आगे मैं सिर झुकाकर उनका सम्मान करता हूं।'

'उन्हीं के आशीर्वाद की वजह से हमारी फिल्म को आप सभी से इतना ज्यादा प्यार मिल रहा है। वेलकम टू द जंगल' की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत प्यार। जय महाकाल'
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे छह दिन हो चुके हैं। आज छठे दिन पहले बुधवार को 'वेलकम 3' ने 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगातार बढ़ता रहेगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 81.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया अभिनेत्रियों का धमाकेदार लुक, नयनतारा से लेकर कियारा का दिखा अनोखा अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें