अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की सफलता का जश्न में डूबे हुए हैं। फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म उनके परिवार समेत उनके कुत्ते ने भी देखी है। जी हां अक्षय ने अपने पालतू कुत्ते को भी ये फिल्म दिखाई है।
दरअसल, हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। इस फोटो में उनका कुत्ता टॉयलेट करने के बाद फ्लश करता नजर आ रहा है। अब इससे तो ये साफ है कि उनके कुत्ते ने न सिर्फ ये फिल्म देखी बल्कि इससे महत्वपूर्ण सीख भी ली है। तभी तो उनका कुत्ता टॉयलेट करने के बाद फ्लश करता नजर आ रहा है।
पढ़ें- अक्षय कुमार-रजनीकांत स्टारर 2.0 की मेकिंग का वीडियो जारी, साइंस-फिक्शन का जबरदस्त कॉकटेल
खैर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट तो हो गई लेकिन अक्षय का प्यारा कुत्ता अभी भी इस फिल्म का प्रमोशन करते थक नहीं रहे हैं। अक्षय को उनके कुत्ते की ये आदत इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे सबके साथ शेयर करना मुनासिब समझा।
Look who's a good boy! #ToiletTraining 101
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Aug 27, 2017 at 2:39am PDT