फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2 OTT: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'ओएमजी 2' जानें कब-कहां रिलीज होगी फिल्म

Tue, 03 Oct 2023 12:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की ओएमजी 2 की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है। फिल्म आठ अक्तूबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
ओएमजी 2- पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि, अपने कंटेंट से सबके दिलों पर राज करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' अब 8 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। जिसे दर्शक 8 अक्टूबर 2023 से देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस गुडन्यूज को सुनाया है।

ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले दिनों अक्षय कुमार ने 'OMG 2' की OTT रिलीज को लेकर बात की थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, “सिनेमाघरों में फिल्म का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ, उसे देखकर हम रोमांचित हैं। यह कहानी सीमाओं से परे है और दूर तक यात्रा करने की हकदार है। हमें यकीन है कि नेटफ्लिक्स के साथ हम इसे दुनियाभर के सिनेप्रेमियों तक पहुंचाने में सफल होंगे।”
विज्ञापन

बता दें कि 'ओएमजी 2' उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है।'ओएमजी 2' निर्देशक अमित राय के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, पवन राज मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, आरुष वर्मा, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: भाईजान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, 'टाइगर 3' को बताया फैंस के लिए अनोखा उपहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें