फिल्म 'गोरखा' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
14 साल बाद लौट रही अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
फिलहाल अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इस फिल्म से लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक कॉमेडी फिल्म के साथ लौट रही है। यह एक हॉरर-कॉमेडी है।
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पेड प्रिव्यूज आज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।