फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार के पास हैं यह लग्जरी कारें, इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के हैं मालिक

Sun, 23 Jan 2022 07:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास 2050 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' और 'अक्की' नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के पास कई लग्जरी कारें भी हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास 2050 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' और 'अक्की' नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनके पास 11 से ज्यादा लग्जरी कारें हैं।

विज्ञापन


अगर उनकी मासिक इनकम की बात करें तो यह 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह सालाना 45 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं, जिनकी बदौलत वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और व्यक्तिगत निवेश है। वह प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं और फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने के लिए भी जाने जाते हैं। 

अभिनेता अक्षय कुमार के पास मर्सिडीज-बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्श कार है। इसके अलावा वह बाइक्स के भी शौकीन हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को इंडस्ट्री का पावर कपल भी कहा जाता है। इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की शादी को 21 साल हो गये हैं। अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकयां बढ़ीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें